महाराजपुर के फत्तेपुरवा गाँव में दबंगो ने सोमवार की रात एक अधेड़ महिला को घर में घुस कर पीटा। पीड़ित महिला के अनुसार मोहल्ले के कुछ दबंग उनके उनके घर की लड़कियों को स्कूल जाते वक़्त छेड़छाड़ व अभद्रता करते थे। बच्चों की शिकायत के बाद पीड़ित परिवार ने दबंगों के घर जाकर उनकी शिकायत उनके परिजनों से कर दी थी। जिसके बाद से वे आगबबूला थे। बीती रात अचानक दबंग अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ महिला के घर आ धमका और महिला व उसके पति को जमकर पीटा व महिला का गला दबा दिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों के आ जाने से दबंग मौक़े से भाग निकले। जिसके बाद आज महिला ने थाने में तहरीर दी।